News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

सलाम न करने की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, हिस्ट्रीशीटर का बेटा गिरफ्तार

सलाम न करने की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, हिस्ट्रीशीटर का बेटा गिरफ्तार


जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में दबंगई की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। हिस्ट्रीशीटर तौफीक प्रधान के बेटे आफताब ने महज इस बात पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया कि वह उसे और उसके पिता को सलाम नहीं करता था। पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी आफताब इस बात से नाराज था कि पीड़ित युवक उसे और उसके पिता को सलाम नहीं करता। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को बीच सड़क पर रोक लिया। पहले गाली-गलौज की गई और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। मंगलवार को दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। घायल युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागा और सीधे थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोगों में आरोपी की दबंगई को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी आफताब को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया नाजायज चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आफताब पहले से ही दबंग प्रवृत्ति का है। उसने मोहल्ले के कुछ युवकों की टोली बना रखी थी और खुद को इलाके का सरदार समझता था। छोटी-छोटी बातों पर लोगों से उलझना और रौब जमाना उसकी आदत में शामिल था। इस मामले में आफताब का साथ देने वाले दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी भूमिका सहायक पाए जाने पर कोर्ट के आदेश से उन्हें भारी मुचलके पर पाबंद किया गया है। पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इलाके में दबंगई, धमकी और हिंसा फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें