बरेली मंडल में बड़ा उलट फेर - आंवला और बदायूं सीट पर सपा प्रत्याशी आगे, बरेली और पीलीभीत सीट पर भाजपा की जीत तय
बरेली। बरेली मंडल की पांचो सीटों के रुझान लगातार सामने आ रहे हैं। शुरुआती दौर से ही बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार बढ़त बनाए हुए हैं। तो वहीं पीलीभीत लोकसभा सीट पर भी भाजपा के जितिन प्रसाद 170000 वोटो से बढ़त बनाए हुए हैं। शाहजहांपुर सीट पर भी शुरुआती दौर से ही भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। लेकिन आंवला और बदायूं सीट पर उठा पटक जारी है। आंवला सीट पर कुछ समय के लिए भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप सपा के नीरज मोर्य से आगे निकल गए थे। लेकिन पिछले कई चक्रों के बाद समाजवादी पार्टी के नीरज मौर्य बढ़त बनाए हुए हैं। बदायूं सीट पर भाजपा के दुर्ग विजय सिंह शाक्य आदित्य यादव से पीछे चल रहे हैं। बदायूं लोकसभा सीट पर आदित्य यादव लगभग 15000 वोटो से बढ़त बनाए हुए हैं।
वहीं, बरेली मंडल की पीलीभीत शाहजहांपुर और बरेली लोकसभा सीट पर लगभग भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। हालांकि अभी मतगणना बाकी है।
एक टिप्पणी भेजें