Bareilly News: आंवला लोकसभा सीट से सपा के नीरज मौर्य आगे, बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा की बढ़त बरकारार
बरेली। बरेली लोकसभा सीट से भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। तो वहीं आंवला लोकसभा सीट पर सुबह से बढ़त बनाए हुए नीरज मोर्य कुछ देर के लिए भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप से पिछड़ गए थे। लेकिन अभी कुछ देर पहले धर्मेंद्र कश्यप को 3445 वोटो से नीरज मौर्य ने पीछे कर दिया है। आंवला लोकसभा सीट पर अब तक समाजवादी पार्टी के नीरज मौर्य को 442451 वोट मिले हैं। भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को 439006 वोट मिले है। वहीं भाजपा और सपा के बीच आंवला लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर है।
बरेली लोकसभा सीट पर मतगणना की शुरुआती दौर से ही भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। छत्रपाल सिंह गंगवार को अब तक चार लाख 462875 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को 424150 वोट मिले है। छत्रपाल सिंह गंगवार 38725 वोटो से सपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें