Bareilly News: बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा के छत्रपाल गंगवार को लगातार बढ़त, आंवला सीट पर उठा पठक जारी
बरेली। बरेली लोकसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर सपा के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन है। पहले बरेली सीट का परिणाम आएगा। इसके आधे घंटे बाद आंवला का परिणाम जारी होगा। आंवला लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नीरज मौर्य और भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार परसाखेड़ा स्थित वेयर हाउस में बरेली की पांच, आंवला की तीन और पीलीभीत की बहेड़ी विधानसभा की मतगणना के लिए नौ हॉल निर्धारित हैं। पोस्टल बैलेट और ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) मतों की गणना के लिए दो अतिरिक्त हॉल निर्धारित हैं। प्रत्येक हॉल में 14 टेबल लगाई गई हैं। यानी, एक साथ 14 टेबल पर 14 ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। दोनों लोकसभा क्षेत्र में जहां विधानसभावार बूथों की संख्या कम होगी, वहां कम चरण में ही मतगणना पूरी हो जाएगी।। नतीजे पहले आएंगे। इस लिहाजा से बरेली लोकसभा क्षेत्र में अधिकतम 431 बूथ बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहां 31वें राउंड में मतगणना पूरी होगी। आंवला लोकसभा के दातांगज विधानसभा क्षेत्र में 459 बूथ हैं। यहां 33वें राउंड में मतगणना पूरी होगी। ऐसे में बरेली का नतीजा पहले, आंवला का बाद में आने का अनुमान है।
अब तक के रुझान
आँवला लोकसभा
1995 वोटो से भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप आगे
सपा - नीरज मौर्य को मिले कुल वोट 351930
बीजेपी - धर्मेन्द्र कश्यप को मिले कुल 353925
बीएसपी - आबिद अली को मिले कुल 67446 वोट
बरेली लोकसभा
भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार 15171 वोटो से आगे
भाजपा को मिले कुल मिले 327697 वोट
सपा के प्रवीन सिंह ऐरन को मिले कुल 312526 मिले वोट
एक टिप्पणी भेजें