News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

बसपा सुप्रीमो मायावती का 70वां जन्मदिन बरेली में उत्साह और संकल्प के साथ मनाया गया

बसपा सुप्रीमो मायावती का 70वां जन्मदिन बरेली में उत्साह और संकल्प के साथ मनाया गया


जागेश्वर न्यूज नेटवर्क

बरेली। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का 70वां जन्मदिन बरेली में गुरुवार को जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बरेली मंडल के सैकड़ों बसपा कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और बहन मायावती के समर्थन में नारे लगाए।

कार्यक्रम में बामसेफ के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। वक्ताओं ने कहा कि बहन मायावती ने बहुजन समाज को राजनीतिक पहचान दिलाई है और आज भी उनका नेतृत्व वंचित वर्गों के लिए उम्मीद की किरण है। इस दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव में बहन मायावती को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। जन्मदिन समारोह में मुख्य रूप से मुख्य मंडल प्रभारी रणवीर सिंह, राजेश सागर, मंडल प्रभारी राजवीर सिंह, डॉ. जयपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिले के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में बसपा समर्थक पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर भारी भीड़ देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम भी सामने आया। शहर के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. फाजिल ने अपने समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले वे कुछ समय के लिए चंद्रशेखर आज़ाद की आज़ाद समाज पार्टी से भी जुड़े थे। डॉ. फाजिल के बसपा में शामिल होने को संगठन की मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समारोह के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें