News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

भीषण ठंड के चलते कक्षा आठ तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद

भीषण ठंड के चलते कक्षा आठ तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद


जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में 16 व 17 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा। विद्यालयों के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी पूर्व की भांति स्कूल में उपस्थित रहेंगे और नियमित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। अवकाश अवधि के दौरान शिक्षक विद्यालय में रहकर विभागीय कार्य, पंजिकाओं का अद्यतन, अभिलेखों का संधारण और आगामी परीक्षाओं की तैयारियों से जुड़े कार्य करेंगे।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने बताया कि जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड और गलन बनी रह सकती है। सुबह और रात के समय कोहरा और सर्दी के कारण बच्चों के स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो सकती है, इसी को ध्यान में रखते हुए एहतियातन अवकाश बढ़ाया गया है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें