News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

बरेली कमिश्नरी बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, सीमा दीक्षित सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

बरेली कमिश्नरी बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, सीमा दीक्षित सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित


जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। कमिश्नरी बार एसोसिएशन, बरेली के वार्षिक चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें अधिवक्ता सीमा दीक्षित को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक रहेगा। सचिव पद के लिए हुए एकमात्र मुकाबले में सुधीर सक्सेना ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 16 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र पाल सिंह को 12 मत मिले। चार मतों के अंतर से सुधीर सक्सेना को सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

एल्डर कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट सुबोध जौहरी ने बताया कि बार एसोसिएशन के संविधान के अनुरूप पूरी चुनाव प्रक्रिया एल्डर कमेटी के सदस्यों एवं चुनाव अधिकारी अरविंद भटनागर की देखरेख में संपन्न कराई गई। उन्होंने बताया कि पूर्व चेयरमैन पी.सी. सहगल के निधन के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली थी। इस बार अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर मोनेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए। संयुक्त सचिव के दो पदों पर नीलम शर्मा और रामकिशन मिश्रा निर्वाचित हुए, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुबीर रस्तोगी को सौंपी गई।

चेयरमैन सुबोध जौहरी ने कहा कि कमिश्नरी बार एसोसिएशन का इतिहास अत्यंत पुराना और गौरवशाली रहा है। बरेली मंडल की 18 तहसीलों के अधिवक्ता इससे जुड़े हुए हैं। भले ही यहां बैठने वाले अधिवक्ताओं की संख्या कम प्रतीत होती हो, लेकिन कमिश्नरी की सभी तहसीलों में इसका प्रभाव व्यापक है। निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं सीमा दीक्षित ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगी। उन्होंने अधिवक्ताओं के विश्वास के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अधिक से अधिक कार्य दिवसों में न्यायिक कार्य हो, जिससे दूर-दराज की तहसीलों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले वादकारियों को समय पर न्याय मिल सके और वे सुरक्षित अपने घर लौट सके।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें