News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

एबीवीपी ने छात्र समस्याओं को लेकर एमजेपीआरयू के रजिस्ट्रार का किया घेराव

एबीवीपी ने छात्र समस्याओं को लेकर एमजेपीआरयू के रजिस्ट्रार का किया घेराव


बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रावासों की बदहाल व्यवस्था और छात्र समस्याओं को लेकर महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बुधवार को एबीवीपी ने विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष दीपांशु चौधरी के नेतृत्व में मानसरोवर छात्रावास में पहुंचकर रजिस्ट्रार का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय में शिक्षा और छात्र सुविधाओं को लेकर भारी लापरवाही बरती जा रही है। मानसरोवर छात्रावास में दूर-दराज से आए छात्र शिक्षा के उद्देश्य से रह रहे हैं, लेकिन छात्रावास की स्थिति बेहद खराब है। छात्रों का कहना है कि चीफ वार्डन ए.के. सिंह और वार्डन सौरभ मिश्रा की लापरवाही के चलते सैकड़ों छात्र शोषण का शिकार हो रहे हैं। छात्रावास में भोजन की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जबकि दिसंबर माह में विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महानगर मंत्री आनंद कठेरिया ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की तानाशाही रवैये के कारण छात्र तनाव की स्थिति में हैं। छात्रावासों की हालत बेहद दयनीय है। दूर-दराज से आने वाले छात्र पूरे वर्ष की फीस जमा कर छात्रावास में रहना चाहते हैं, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दी जा रही हैं। यदि चीफ वार्डन ए.के. सिंह और वार्डन सौरभ मिश्रा तत्काल समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। विश्वविद्यालय इकाई मंत्री विपिन शर्मा ने आरोप लगाया कि जब छात्र वार्डन सौरभ मिश्रा से शिकायत करते हैं तो उन्हें छात्रावास से निकालने की धमकी दी जाती है। भोजन की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। छात्रों के लिए पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। ऊपर स्थित पानी की टंकी में गंदगी और काई जमी हुई है, जिससे छात्रों के स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ है।

घेराव के दौरान एबीवीपी नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रावासों की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार, भोजन की गुणवत्ता सुधारने, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर बरेली विभाग संगठन मंत्री अवनी यादव, महानगर मंत्री आनंद कठेरिया, विभाग सह संयोजक श्रेयांश बाजपेयी, कुनाल मिश्रा, दीपिका कश्यप, लक्की शर्मा सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें