News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

बरेली–मुंबई फ्लाइट निरस्त, 461 यात्री फंसे, गुरुवार की उड़ान पर संशय

बरेली–मुंबई फ्लाइट निरस्त, 461 यात्री फंसे, गुरुवार की उड़ान पर संशय


बरेली। घने कोहरे के चलते बरेली एयरपोर्ट से संचालित उड़ानें लगातार प्रभावित हो रही हैं। बुधवार को खराब दृश्यता के कारण बरेली से मुंबई और मुंबई से बरेली आने-जाने वाली दोनों उड़ानों को निरस्त कर दिया गया, जिससे कुल 461 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार की उड़ान को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

इससे पहले मंगलवार को बंगलूरू से बरेली आ रहा विमान भी कोहरे के कारण यहां लैंड नहीं कर सका। विमान करीब 20 मिनट तक बरेली एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाता रहा, लेकिन दृश्यता बेहद कम होने के कारण उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। इस उड़ान के निरस्त होने से 471 यात्री प्रभावित हुए थे।

बुधवार को मुंबई से बरेली आने वाली फ्लाइट में 223 यात्रियों के टिकट थे, जबकि बरेली से मुंबई जाने के लिए 234 यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे। उड़ान निरस्त होने से दोनों ओर के यात्री एयरपोर्ट पर परेशान होते नजर आए।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के निदेशक, सिविल एन्क्लेव बरेली अवधेश अग्रवाल ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता निर्धारित मानकों से काफी कम हो गई थी, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से मुंबई की उड़ान निरस्त करनी पड़ी। मुंबई एयरपोर्ट से भी बरेली के लिए विमान उड़ान नहीं भर सका, इसलिए बरेली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि जिन यात्रियों की उड़ानें निरस्त हुई हैं, उनके लिए इंडिगो एयरलाइंस की ओर से किराया रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि बरेली में पिछले दो दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है और बुधवार को दिनभर धूप नहीं निकल सकी, जिससे जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाएं भी प्रभावित रहीं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें