News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

IGRS जनसुनवाई में बरेली रेंज को प्रदेश में पहला स्थान...डीआईजी अजय सहानी की पहल लाई रंग, कर्मियों को किया गया सम्मानित

IGRS जनसुनवाई में बरेली रेंज को प्रदेश में पहला स्थान...डीआईजी अजय सहानी की पहल लाई रंग, कर्मियों को किया गया सम्मानित


बरेली।
उत्तर प्रदेश पुलिस की IGRS जनसुनवाई प्रणाली में बरेली रेंज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मई 2025 में जारी हुई राज्य स्तरीय रैंकिंग में बरेली रेंज ने शीर्ष स्थान हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।

इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय रेंज के डीआईजी अजय सहानी की सक्रिय और प्रतिबद्ध नेतृत्व शैली को दिया जा रहा है। उनकी सतत निगरानी और जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की मुहिम ने बरेली रेंज को लगातार 10 महीने तक IGRS रैंकिंग में शीर्ष पर बनाए रखा है।

इस मौके पर डीआईजी अजय सहानी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले IGRS सेल के कर्मियों को सम्मानित किया और उन्हें आगे भी इसी तरह जनसेवा और पारदर्शिता के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

बरेली रेंज की इस उपलब्धि ने पुलिस की कार्यशैली में आ रहे सकारात्मक बदलाव को दर्शाया है और आम जनमानस में भरोसे को और सशक्त किया है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें