News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

राज्य महिला आयोग सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, आवासित पीड़िताओं से की बातचीत

राज्य महिला आयोग सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, आवासित पीड़िताओं से की बातचीत


बरेली।
मंगलवार को राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की सदस्य पुष्पा पांडे ने शहर स्थित वन स्टॉप सेंटर और तेरे मेरे सपने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया गया। ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सभी स्टाफ अपनी ड्यूटी पर मौजूद पाए गए। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रबंधक चंचल गंगवार से केंद्र के संचालन और पीड़िताओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। केंद्र प्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में 12 पीड़िताएं केंद्र में आवासित हैं और मई माह में कुल 139 प्रकरण केंद्र में पंजीकृत हुए। इसके बाद आयोग सदस्य ने अल्पावास में रह रहीं महिलाओं से संवाद किया और उनसे केंद्र द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में सीधी जानकारी प्राप्त की। आवासित पीड़िताओं ने बताया कि उन्हें केंद्र में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्हें निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जाता है तथा आवश्यकतानुसार सभी प्रकार की सहायता समय पर मुहैया कराई जाती है।

पुष्पा पांडे ने केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए स्टाफ को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर तत्पर रहने के निर्देश दिए।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें