News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

सुभाषनगर पुलिया तीन दिन के लिए सील, वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन

सुभाषनगर पुलिया तीन दिन के लिए सील, वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन


जागेश्वर न्यूज़ नेटवर्क 

बरेली। नगर निगम 15 जून से सुभाषनगर क्षेत्र में तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान के तहत भूमिगत मुख्य नाले की सफाई की जाएगी। इसके चलते सुभाषनगर पुलिया को 15 जून सुबह 11 बजे से 17 जून शाम तक पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। इस अवधि में यहां से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों का संचालन बंद रहेगा। 

नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस और सुभाषनगर थाना को पहले ही इस संबंध में सूचित कर दिया है। नगर निगम के एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि यह सफाई कार्य रेलवे जंक्शन से पटेल कोनार्क होटल तक नाले के हिस्से में किया जाएगा, जिसके लिए ट्रैफिक रोकना जरूरी है। 

सुभाषनगर पुलिया शहर को बदायूं रोड, मालगोदाम रोड और सुभाषनगर क्षेत्र से जोड़ती है। यहां से रोजाना करीब 55 से 60 हजार लोगों का आवागमन होता है। पुलिया बंद होने से प्रभावित लोग अब चौपला पुल और अन्य वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही करेंगे। 

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पुलिया के ऊपर बने नाले के चोक होने से बारिश के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसे देखते हुए नगर निगम ने यह निर्णय लिया है। पुलिया के बंद होने से करीब 1.25 लाख की आबादी को तीन दिन तक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। नगर निगम ने आमजन से सफाई कार्य में सहयोग की अपील की है और लोगों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने का आग्रह किया है। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें