News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

सीडीओ ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अन्तर्गत किया वृक्षारोपण

सीडीओ ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अन्तर्गत किया वृक्षारोपण


बरेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत गांधी उद्यान में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने वृक्षारोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता का संदेश देते हुए आम जनमानस से वृक्षारोपण की अपील की गई।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के प्रयास में वृक्षारोपण को जन अभियान बनाये जाने पर जोर दिया जा रहा है। एक पेड़ मां के नाम की थीम पर किए जा रहे वृक्षारोपण के उपरान्त पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी को भी निभाने की सीडीओ ने भी अपील की है।


“एक पेड़ मां के नाम“की थीम पर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाना है। इसके लिए जनभागीदारी बहुत आवश्यक है। सभी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेज, गौआश्रय स्थल, तहसील, ब्लाक कार्यालय सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर वृक्षारोपण अवश्य किया जाए।

देवयानी, मुख्य विकास अधिकारी बरेली

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें