आइये हम सब मिलकर एक पेड़ मां के नाम थीम पर करें पौधरोपण: सीडीओ
बरेली। आगामी पाँच जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' पर एक पेड़ मां के नाम थीम पर पौधरोपण करे।
हर साल बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी से राहत पाने को अधिकाधिक वृक्षारोपण करना, उन्हें बचाना बहुत जरूरी है। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी लोग अपने आस-पास वृक्षारोपण जरूर करें। यह अपील मुख्य विकास अधिकारी देवयानी द्वारा लोगों से की है।
हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा।
पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए जीवन में अधिक से अधिक पेड़-पौधे अवश्य लगाएं। पेड़ है तो छांव हैं, धरती से जीवन है, इसलिए हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण के साथ सुरक्षा का संकल्प लेते हुए एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।
एक टिप्पणी भेजें