News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी कार्यक्रम एवं सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी कार्यक्रम एवं सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा


बरेली/रिठौरा।
भारतीय जनता पार्टी ने सदैव देश के इतिहास में गुम हुई हमारी मुख्य शख्सियतों को पुनः सम्मानित करने के उद्देश्य से महारानी पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी मनाने का संकल्प लिया और पूरे देश में पूरे उत्साह के साथ उनकी गौरव गाथा एवं मातृशक्ति को नमन और बंधन करने का अवसर प्राप्त किया।इसी क्रम में शुक्रवार को नगर पंचायत रिठौरा में प्राचीन झलरापीपल मंदिर परिसर में पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार, विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मीरा सिंह, जिला पंचायत सदस्य किरन पटेल रहीं। सभी आगन्तुकों का चेयरमैन शकुंतला देवी प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत सम्मान किया। विशिष्ट अतिथि मीरा सिंह ने विस्तार से पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी के संदर्भ में आम जनमानस को अवगत कराते हुए कहा। हमारी मातृशक्ति प्राचीन काल से ही पुरूष प्रधान समाज में कंधे से कंधा मिलाकर समाज के कल्याण के कार्यों में लगी है।सांसद छत्रपाल गंगवार ने भी बताया मातृशक्ति चाहें समाज लोक कल्याण के कार्य हों या सीमा पार युद्ध का नेतृत्व करना हो वह हर क्षेत्र में निपुण हैं। ऑपरेशन सिंदूर इसका जीता-जागता उदाहरण है। हम सब मातृशक्ति को नमन और बंदन करते हैं। कार्यक्रम का कुशल संचालन वेदपाल पटेल ने किया।इस दौरान दलित पिछड़ा वर्ग की महिलाओं रामलली, अर्चना, रानी को सांसद एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नगर में वीर सैनिकों के सम्मान एवं आपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में विशेष तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान धनपाल सिंह, सुरेन्द्र पटेल, मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश पटेल, लोकेश कुमार गुप्ता, राहुल, शिवम् गुप्ता, दीपक सागर, राकेश शर्मा, प्रदीप कुमार गुप्ता, ओपी प्रजपति, राजीव उर्फ़ लवकुश साहू, रमेश वर्मा, समाजसेवी दिनेश भास्कर, सभासद नीरज कुमारी, राधा रानी, देवीदास, मनोज कुमार कश्यप, मयंक पाण्डेय, डॉ पीपी माथुर, एडवोकेट भगवतसरन साहू, पूर्व प्रधान वेदप्रकाश पटेल, राजेंद्र उर्फ बब्लू, प्रधान धर्मेंद्र पटेल रामपाल, चौधरी सत्यवीर सिंह, मदनलाल भास्कर सहित भारी संख्या में जनसमूह मौजूद रहा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें