News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

बरेली: विश्व हिन्दू महासंघ ने ममता बनर्जी का फूंका पुतला

बरेली: विश्व हिन्दू महासंघ ने ममता बनर्जी का फूंका पुतला


सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी और हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में राष्ट्रपति शासन की मांग 

बरेली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अभद्र भाषा के प्रयोग और बंगाल में हिन्दुओं पर हो रहे शोषण के विरोध में विश्व हिन्दू महासंघ ने जोरदार प्रदर्शन किया।

महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजकर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ममता सरकार न सिर्फ बंगाल में हिन्दुओं पर अत्याचार कर रही है, बल्कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी अशोभनीय टिप्पणियां कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर पुनीत शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा अमित गंगवार आदि मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें