News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

बरेली के डीएम रविन्द्र कुमार का तबादला, अब आजमगढ़ की कमान

बरेली के डीएम रविन्द्र कुमार का तबादला, अब आजमगढ़ की कमान


अंबेडकरनगर के डीएम अविनाश सिंह को बरेली भेजा गया, रविन्द्र के कार्यकाल में जनसुनवाई, नवाचार और कार्रवाई बने पहचान

बरेली। उत्तर प्रदेश शासन ने जिलों के डीएम स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इसी क्रम में बरेली के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार का तबादला कर उन्हें आजमगढ़ का डीएम बनाया गया है। वहीं अंबेडकरनगर के डीएम अविनाश सिंह को बरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

करीब 18 माह 18 दिन बरेली की कमान संभालने वाले रविन्द्र कुमार का कार्यकाल नवाचार, पारदर्शिता और सख्त प्रशासनिक कार्यवाही के लिए याद किया जाएगा। जनसुनवाई से लेकर भू-माफियाओं पर कार्रवाई और शिक्षा सुधार तक, उन्होंने कई उल्लेखनीय पहल कीं।

IGRS में 100% निस्तारण, सीएम डैशबोर्ड पर बरेली अव्वल

रविन्द्र कुमार ने जन शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता दी। IGRS पोर्टल पर 100 फीसदी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर बरेली को प्रदेश के टॉप जिलों में लाने में अहम भूमिका निभाई।

टेबुल बुक: पौराणिक स्थलों की डिजिटल पहचान

बरेली की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को ‘टेबल बुक’ के रूप में सजाकर सार्वजनिक किया गया। इस बुक में जिले भर के स्थलों की पूरी जानकारी QR कोड के जरिए स्कैन करते ही उपलब्ध हो जाती है। यह उत्तर प्रदेश में अपनी तरह की पहली पहल मानी जा रही है।

भू-माफियाओं पर शिकंजा: PCS अफसरों तक पर कार्रवाई


सितारगंज फोरलेन और रिंग रोड प्रोजेक्ट में हुए भूमि घोटाले की जांच डीएम रविन्द्र कुमार ने खुद कराई। रिपोर्ट के आधार पर PCS आशीष कुमार और मदन कुमार को निलंबित किया गया। आंवला क्षेत्र में हुए भूमि विवादों की रिपोर्ट भी शासन को भेजी गई।

पशु संरक्षण में मिसाल: 100 से अधिक गौशालाएं बनीं


रविन्द्र कुमार के कार्यकाल में मनरेगा फंड से 100 से अधिक गौशालाओं का निर्माण हुआ। छुट्टा पशुओं को सुरक्षित आश्रय देने के लिए अतिक्रमण मुक्त चारागाह भूमि पर आश्रय स्थल बनवाए गए।

अब कमान संभालेंगे अविनाश सिंह

2014 बैच के IAS अधिकारी अविनाश सिंह, मूलतः बिहार निवासी हैं। वे नगर आयुक्त समेत कई प्रशासनिक पदों पर रह चुके हैं। विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता को प्राथमिकता देने वाले अफसर माने जाते हैं। अब बरेली में उनसे बेहतर कार्य की उम्मीद की जा रही है।

"रविन्द्र कुमार जैसे अफसर विरले होते हैं। जनता से सीधा संवाद और समाधान की स्पष्ट नीति, यही उनकी असली पहचान रही।"

रविन्द्र कुमार की बरेली में प्रमुख उपलब्धियां


IGRS में 100% शिकायत निस्तारण

टेबल बुक और QR कोड से पौराणिक स्थलों का डिजिटलीकरण

दो PCS अफसर निलंबित, घोटालों की रिपोर्ट शासन को

100+ गौशालाएं, अतिक्रमण हटवा कर चारागाह भूमि संरक्षित

रामगंगा घाट पर महाआरती की शुरुआत, धार्मिक समरसता को बढ़ावा



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें