News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

"दामाद ने फूंकी ससुराल"बोला - ससुरालियों से है नफरत, पत्नी से भी परेशान हूं

"दामाद ने फूंकी ससुराल"बोला - ससुरालियों से है नफरत, पत्नी से भी परेशान हूं


बरेली।
एक सनसनीखेज वारदात ने सभी को चौंका दिया, जब एक युवक ने अपनी ससुराल को आग के हवाले कर दिया। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़ित परिवार का दामाद निकला। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसे ससुराल वालों से नफरत है और पत्नी से बेहद परेशानी है। वह सीधे पत्नी से बदला नहीं ले सकता था, इसलिए उसने पूरे ससुराल को ही जला देने की साजिश रच डाली।

CCTV ने खोली पोल, आरोपी गिरफ्तार

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सनराइज कॉलोनी में रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में आग लग गई। आग से दो बाइक और एक स्कूटी जलकर राख हो गईं, साथ ही घर का एक हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ।

पीड़ित गौरव सक्सेना ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके बहनोई राजीव गौड़, निवासी नई बस्ती ब्राह्मपुर, ने जान से मारने की नीयत से उनके घर में आग लगाई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस को पास के मकान के CCTV फुटेज से बड़ा सुराग मिला, जिसमें राजीव को स्कूटी से आते, बोतल से पेट्रोल निकालते और घर की गैलरी में आग लगाते साफ देखा गया।

बीस साल पुराना प्रेम विवाह, अब रिश्ते में जहर

पुलिस पूछताछ में राजीव ने बताया कि उसने बीस साल पहले गौरव की बहन से प्रेम विवाह किया था। विवाह दोनों परिवारों की सहमति से हुआ था और उनकी दो बेटियां भी हैं।

राजीव का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से उसका अपनी पत्नी से लगातार विवाद चल रहा था। वह पत्नी से बदला लेना चाहता था लेकिन बेटियों के कारण कुछ कर नहीं पा रहा था। चूंकि पत्नी मायके वालों से बहुत लगाव रखती है, इसलिए उसने ससुराल को ही नुकसान पहुंचाने का मन बना लिया।

"उसने नहीं सोचा कि कैमरे में कैद हो जाएगा" – 

प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपी राजीव गौड़ को राजेन्द्र नगर निगम पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आगजनी, जानलेवा हमला व संपत्ति नुकसान की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने माना है कि वह ससुराल वालों से बदला लेना चाहता था और उसे अंदाजा नहीं था कि उसकी करतूत CCTV में कैद हो जाएगी।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें