News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

48 घंटे में बारादरी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, 3.50 लाख के 5 डीप फ्रीजर बरामद

48 घंटे में बारादरी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, 3.50 लाख के 5 डीप फ्रीजर बरामद


बरेली।
थाना बारादरी क्षेत्र में स्थित आर.डी. फर्म आइसक्रीम फैक्ट्री से 5 डीप फ्रीजर चोरी की घटना का पुलिस ने मात्र 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गये सभी 5 डीप फ्रीजर और घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद कर लिया है।

03 अप्रैल 2025 की रात आर.डी. फर्म आइसक्रीम फैक्ट्री, साईं अस्पताल के पास, बारादरी बरेली में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर दुकान का ताला तोड़ दिया था और 5 डीप फ्रीजर चोरी कर चार पहिया वाहन में लादकर फरार हो गये थे। इस संबंध में फैक्ट्री मालिक अजय गोयल ने थाना बारादरी में तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना बारादरी पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 06 अप्रैल की रात संजय नगर निवासी सौरभ ग्वाल पुत्र श्यामबाबू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गये 5 डीप फ्रीजर (कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये) और चोरी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन (छोटा हाथी नं0 UP25FT9449) बरामद कर लिया।

गिरोह का पर्दाफाश

पूछताछ में सौरभ ने बताया कि यह चोरी उसने अपने साथियों मनोज कुमार और गौरव कुमार के साथ मिलकर की थी। मनोज आर.डी. फर्म में ही कर्मचारी है और वही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड है। योजना के मुताबिक तीनों ने मिलकर फैक्ट्री से फ्रीजर चोरी किये और उन्हें बेचने के लिए पीलीभीत ले जा रहे थे। फिलहाल मनोज कुमार और गौरव कुमार फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। मनोज कुमार पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें