एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष आर.ए. फारुखी का निधन, यूनियन में शोक की लहर
बरेली। एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष एवं समर्पित पदाधिकारी श्री आर.ए. फारुखी का आज प्रातः कानपुर स्थित रीजेंसी हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से यूनियन में शोक की लहर दौड़ गई। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने इसे संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि श्री फारुखी जीवन पर्यंत मजदूर हितों की लड़ाई लड़ते रहे।
रेलवे कर्मचारियों के मार्गदर्शक रहे फारुखी
आर.ए. फारुखी यूनियन के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पूरी जिंदगी संगठन और कर्मचारियों की सेवा में लगे रहे। उन्होंने डीएआर (डिसिप्लिन एंड अपील रूल्स) के मामलों में बचाव सलाहकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी विशेषज्ञता के कारण कई कर्मचारियों को न्याय मिला और वे अपने अधिकारों से वंचित नहीं हुए।
नरमू कार्यालय पर दी गई श्रद्धांजलि
उनके निधन की सूचना मिलते ही नरमू के मंडल कार्यालय में यूनियन पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान मौजूद प्रमुख पदाधिकारियों में सी.डी. अवस्थी, आर.के. पांडेय, दीपक जौहरी, रोहित सिंह, धर्मवीर सिंह, एस.वी. वर्मा, फतेहचंद, संतोष मिश्रा, आराम सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, दिनेश कौण्डल, जितेंद्र कुमार, हरीश भारती, रूप पाल सहित अन्य सदस्यों ने उनके योगदान को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।रेलवे मजदूर यूनियन के लिए उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें