जिलाधिकारी की मेहनत का जलवा, बरेली बना विकास की मिसाल, सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान
बरेली। होली से पहले बरेली प्रशासन ने प्रदेश में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। फरवरी 2025 की ताजा रैंकिंग में बरेली ने विकास कार्यों में दूसरा स्थान और राजस्व कार्यों में 10वां स्थान हासिल किया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले ने लगातार सुधार करते हुए प्रदेश में ओवरऑल दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
बरेली की ऐतिहासिक छलांग
यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जनवरी 2025 में बरेली संयुक्त रैंकिंग में 9वें स्थान पर था, लेकिन फरवरी में 7 पायदान ऊपर चढ़कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।विकास कार्यों में: तीसरे स्थान से बढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंचा। राजस्व कार्यों में: 25वें स्थान से 15 पायदान ऊपर चढ़कर 10वां स्थान पाया।
जिलाधिकारी की मेहनत ने दिलाई सफलता
बरेली की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार का मजबूत नेतृत्व और प्रशासन की सक्रियता है। उन्होंने निरंतर समीक्षा बैठकें कर विकास योजनाओं की प्रगति पर पैनी नजर रखी और अधिकारियों को प्रभावी कार्यान्वयन के लिए प्रेरित किया।
टीम वर्क से बनी मिसाल
इस सफलता पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीम वर्क और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का नतीजा है। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास और राजस्व कार्यों में तेजी बनाए रखी जाए, ताकि आने वाले महीनों में बरेली प्रदेश का नंबर-1 जनपद बन सके।
एक टिप्पणी भेजें