बरेली:नकली करेंसी के साथ पकड़े गए तस्करों को भेजा गया जेल
बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किए गए दो नकली करेंसी तस्करों मो. यामीन और अनमोल गुप्ता को आज न्यायालय में पेश करने के बाद ,उन्हें जेल भेज जाएगा। दोनों के पास से 51,400 के जाली नोट (100-100 रुपये के कुल 514 नोट) बरामद किए गए थे।
रविवार को पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में अगरास तिराहे, सोरहा रोड, फतेहगंज पश्चिमी से दोनों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी डम्पी पुत्र शब्बीर निवासी चिटिया जगन्नाथपुर, थाना भोजीपुरा से नकली नोट खरीदकर उन्हें बाजार में खपाते थे।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
मो यामीन के खिलाफ धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से कई मामले दर्ज हैं। वहीं, अनमोल गुप्ता पर नकली करेंसी तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस अब डम्पी और इसके नेटवर्क की तलाश में जुटी है।पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है और जल्द ही नए खुलासे हो सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें