News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

"बहुजन समाज के संघर्ष और उत्थान का प्रतीक थे मान्यवर कांशीराम" – शिव चरन कश्यप

"बहुजन समाज के संघर्ष और उत्थान का प्रतीक थे मान्यवर कांशीराम" – शिव चरन कश्यप


बरेली।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को पूरे उत्तर प्रदेश में बहुजन आंदोलन के महानायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती मनाई गई। इसी क्रम में बरेली स्थित सपा कार्यालय में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और विचार गोष्ठी में उनके योगदान को याद किया।

"कांशीराम जी का सपना अधूरा, सपा कर रही है पूरा" – शिव चरन कश्यप

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि मान्यवर कांशीराम न केवल एक राजनीतिक नेता थे, बल्कि वह सामाजिक क्रांति के अग्रदूत भी थे। उन्होंने भारतीय समाज की वर्ण व्यवस्था में शोषित और वंचित तबकों को संगठित कर उन्हें राजनीतिक ताकत दी। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की स्थापना इसी उद्देश्य से की थी, लेकिन आज वह दल अपने असली मकसद से भटक चुका है।

उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव के नेतृत्व में, मान्यवर कांशीराम के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। सपा ही वास्तविक रूप से बहुजन समाज के हितों की रक्षा कर रही है और उनके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है।

"बहुजन समाज को दिया नया आत्मसम्मान" – शमीम खाँ सुल्तानी

महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम की सबसे बड़ी उपलब्धि बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से संगठित और आत्मनिर्भर बनाना था। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को यह एहसास कराया कि वे सिर्फ मतदाता नहीं, बल्कि सत्ता के भागीदार भी बन सकते हैं।

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी अतुलनीय योगदान दिया। उनका संघर्ष और विचारधारा आज भी समाज में समानता और न्याय की लड़ाई लड़ने वालों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

"कांशीराम जी की विरासत को आगे बढ़ाएगी सपा"

कार्यक्रम में मौजूद सपा नेताओं ने कहा कि बहुजन आंदोलन की सच्ची विचारधारा को बचाने और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब समाजवादी पार्टी के कंधों पर है।

इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, राष्ट्रीय महासचिव रणवीर सिंह जाटव, महानगर उपाध्यक्ष गोविंद सैनी, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, संजीव कश्यप, शिवम् प्रजापति, रमेश यादव, डॉ. सत्यदेव ओझा, ओपी शर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें