News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

होली से पहले बरेली में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

होली से पहले बरेली में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई


बरेली।
होली के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, बरेली ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी बरेली और खाद्य सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ के निर्देश पर विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 19 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जबकि 42 किलो मिलावटी खोया नष्ट कर दिया गया।

इसके अलावा, 2565.5 किलो संदिग्ध खाद्य तेल जब्त और सील किया गया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य ₹3,16,950 है। बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।

छापेमारी में ये प्रतिष्ठान आए निशाने पर:

1. गुप्ता जी मिल्क प्रोडक्ट, सुभाषनगर खोया, दूध, पनीर और दही के 4 नमूने लिए गए। बिना लाइसेंस कारोबार मिलने पर प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया।

2. ओम ट्रेडर्स, पक्का कटरा, ऑवला राइस ब्रान ऑयल, मस्टर्ड ऑयल और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के 3 नमूने लिए गए। 108 टिन (1618 लीटर) राइस ब्रान ऑयल (₹2,02,250 मूल्य), 741.5 किलो मस्टर्ड ऑयल (₹88,980 मूल्य) और 206 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल (₹25,720 मूल्य) जब्त कर सील किया गया।

3. अंसार किराना स्टोर, भऊआ बाजार ब्लेंडेड एडिबल वेजिटेबल ऑयल, कॉन्टिनेंटल सॉस और बेसन के नमूने लिए गए।

4. नदीम किराना स्टोर, भऊआ बाजार मस्टर्ड ऑयल और बेसन के नमूने लिए गए।

5. हरपाल खोया विक्रेता, फरीदपुर 42 किलो मिलावटी खोया (₹15,120 मूल्य) जब्त कर नष्ट किया गया।

6. प्रियाजी एग्रो ऑयल प्रा. लि., ट्रांसपोर्ट नगर ब्रांडेड खाद्य तेलों (ब्रिजधारा ब्रांड) के नमूने लिए गए।

7. सुजात स्वीट्स हाउस, धारूपुर ठाकुर बेसन का नमूना लिया गया।

सख्त कार्रवाई के संकेत, रिपोर्ट के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोषी व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें