News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

संगीत से मस्तिष्क को बढ़ावा मिलता है : डॉ. उमेश गौतम

संगीत से मस्तिष्क को बढ़ावा मिलता है : डॉ. उमेश गौतम


गालों मुस्कुरालो वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया भव्य होली मिलन समारोह

बरेली। गालों मुस्कुरालो वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बरेली क्लब में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महापौर डॉ. उमेश गौतम ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। संस्था के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक संगीत प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल संगीतमय हो गया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

संगीत मस्तिष्क को करता है सक्रिय – डॉ. उमेश गौतम


महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि संगीत सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि मस्तिष्क के लिए भी बेहद लाभकारी है। उन्होंने बताया कि संगीत सुनने या गाने से मानसिक सतर्कता, स्मरण शक्ति और मूड में सुधार आता है, साथ ही यह तनाव, रक्तचाप और चिंता को कम करने में सहायक होता है। उन्होंने सभी से संगीत को जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

संस्था ने दिया गायन मंच, ऑनलाइन भी जुड़े लोग

संस्था के अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने कहा कि संगीत एक गणितीय और संरचनात्मक कला है, जो मस्तिष्क को सक्रिय बनाए रखती है। वहीं, संस्था के सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि संकोच या मंच की कमी के कारण कई लोग गाने से दूर रहते हैं। इसलिए संस्था ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के प्लेटफार्म उपलब्ध कराए हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग गायन से जुड़ सकें।

अब तक 242 ऑनलाइन और 14 ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। ऑनलाइन संगीत कार्यक्रमों में बरेली, अमेरिका, भोपाल, इंदौर, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव, मुंबई और महाराष्ट्र से लोग जुड़े हैं। अरुण शर्मा ने कहा कि गायन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि यह एक प्रकार की थेरेपी भी है, जो व्यक्ति को मानसिक रूप से स्वस्थ रखती है और ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है।

पुष्पवर्षा से खेली होली, दिया पारस्परिक सौहार्द का संदेश

कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर होली खेली और पारस्परिक सौहार्द एवं समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष अजय अरोरा ने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में क्लब के कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश ओबेराय और मीडिया प्रभारी विजय शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।

इन गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

इस मौके पर संस्था के प्रमुख सदस्यों में कंचन शर्मा, बेबी कुमारी, माला शर्मा, पारूल श्रीवास्तव, अनीता, नीरा उप्पल, प्रीति गोयल, रेनू श्रीवास्तव, संध्या अग्रवाल, सुमति सक्सेना, सुरेखा मिश्रा, उपमा दर्शन, मीणा अरोड़ा, नमिता गोविल, किरण पाठक, सीमा सक्सेना, निधि मेहरा, नीतू टंडन, रंजना ओबेरॉय, अर्चना मिश्रा, सीमा जौहरी, वर्षा शर्मा सहित 15 पुरुष सदस्य भी मौजूद रहे।

होली मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां सभी ने होली पर्व की शुभकामनाएं दीं और रंगों के इस उत्सव का आनंद लिया।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें