News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

महाकाल भारतीय सेना का प्रदर्शन: राणा सांगा के सम्मान में चेतावनी और आंदोलन की तैयारी

महाकाल भारतीय सेना का प्रदर्शन: राणा सांगा के सम्मान में चेतावनी और आंदोलन की तैयारी


बरेली।
शनिवार को बरेली में महाकाल भारतीय सेना ने चौकी चौराहे पर राणा सांगा के सम्मान में प्रदर्शन किया और राम जी लाल सुमन का पुतला जलाकर विरोध व्यक्त किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सपा सांसद राम जी लाल सुमन ने 12 अप्रैल से पहले राणा सांगा और हिंदू समाज से माफी नहीं मांगी, तो महाकाल भारतीय सेना पूरे देश में बड़ा आंदोलन करेगी। 

उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में 5000 लोगों के साथ आगरा जाने की योजना है, और इसके परिणामों की जिम्मेदारी राम जी लाल सुमन पर होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाँच हज़ार लोगों के साथ आगरा जाएँगे। उसकी पूरी जिम्मेदारी सपा सांसद राम जी लाल सुमन की होगी।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्ण प्रजापति, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वैभव पाराशरी, जिला अध्यक्ष रामबाबू त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री रविंद्र शर्मा, जिला महामंत्री सौरभ पाल, मानव राजपूत, विनय प्रताप सिंह, प्रियांशु, विक्की, सिब्बु, शंकर, गोलू, प्रशांत, राघव मिश्रा, मोहम्मद नाजिम, अनमोल गुप्ता, रितिक गुप्ता, सूरजपाल, अभिषेक गुप्ता व अभिषेक भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें