News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly पति के भाभी से थे अवैध संबंध, देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Bareilly पति के भाभी से थे अवैध संबंध, देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास


बरेली।
एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि शादी के बाद उसके पति ने उसे धोखे में रखा, अवैध संबंधों के चलते प्रताड़ित किया और फिर दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, यहां तक कि उसके देवर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

थाना किला क्षेत्र में रहने वाली महिला के अनुसार उसकी शादी 2021 में शाहजहांपुर के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि उसके पति के अपनी ही भाभी से अवैध संबंध हैं। जब महिला ने इस बारे में अपनी सास से शिकायत की तो उसे चुप रहने की धमकी दी गई।

पैसों के लिए दबाव, फिर घर से निकाला 

महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे भरोसा दिलाया कि अगर वह दो लाख रुपये का इंतजाम कर दे, तो वे किराए के मकान में अलग रह सकते हैं। महिला ने जैसे-तैसे करीब 1.43 लाख रुपये अपने पति के खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन पैसे मिलते ही उसका व्यवहार बदल गया और उसने गाली-गलौज व मारपीट कर घर से निकाल दिया। कुछ समय बाद, पति ने दूसरी शादी भी कर ली।

कोर्ट जाने पर हमला

पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ 498 ए के तहत मामला दर्ज करवाया था, जिसकी सुनवाई चल रही थी। 4 मार्च 2025 को जब वह अपने केस की तारीख जानने के लिए गई, तो वहां उसकी मुलाकात पति से हो गई। पति उसे बातचीत के बहाने अपने घर ले गया, जहां महिला के साथ मारपीट की गई। उसकी सास ने उसे डंडे से मारा, जिससे उसके सिर और कान में चोटें आईं।

देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

पीड़िता का कहना है कि उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था, और देर शाम उसका देवर आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। किसी तरह महिला खुद को बचाकर वहां से भागने में सफल रही। उसके बाद उसने अपने पति सास और देवर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें