News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

शमीम खाँ सुल्तानी ने रचा इतिहास, लगातार 5 वर्षों से संभाल रहे सपा महानगर अध्यक्ष का पद

शमीम खाँ सुल्तानी ने रचा इतिहास, लगातार 5 वर्षों से संभाल रहे सपा महानगर अध्यक्ष का पद


बरेली।
समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता शमीम खाँ सुल्तानी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए लगातार 5 वर्षों तक महानगर अध्यक्ष पद पर बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है। 16 मार्च 2020 को महानगर अध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने के बाद से वे संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में सपा कार्यालय पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम की अगुवाई सपा महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने की।

संगठन पर मजबूत पकड़ और प्रभावी नेतृत्व

शमीम खाँ सुल्तानी समाजवादी पार्टी के उन नेताओं में से हैं, जिन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में बरेली महानगर संगठन ने कई बड़े अभियान और आंदोलनों में सफलता हासिल की।

इतिहास पर नजर डालें तो इससे पहले कदीर अहमद छह बार महानगर अध्यक्ष बने, लेकिन उनका कार्यकाल कभी भी 2-3 साल से अधिक नहीं रहा। वहीं, पूर्व डिप्टी मेयर मरहूम डॉ. मोहम्मद खालिद करीब साढ़े तीन वर्षों तक इस पद पर रहे थे।

बूथ स्तर तक संगठन को किया सशक्त

2022 में पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान शमीम खाँ सुल्तानी के नेतृत्व में बरेली ने उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 750 सक्रिय और लगभग 35,000 साधारण सदस्य बनाए। इसके अलावा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाए गए पीडीए चर्चा अभियान में महानगर संगठन के कार्यक्षेत्र में 29 पीडीए पंचायतों का आयोजन किया गया, जिससे प्रदेश नेतृत्व ने सराहना की।

कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, सुरेंद्र सोनकर, राम प्रकाश यादव, गोविंद सैनी, राजेश मौर्या, पार्षद मो. आरिफ कुरैशी, सैफ वली खाँ, कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, जिला सचिव परवेज़ यार खाँ, धीरज हैप्पी यादव, सचिव हरिओम प्रजापति, रमीज़ हाशमी, नाजिम कुरैशी, डॉ. चाँद, ऋषि यादव, जितेंद्र मुंडे, संजीव कश्यप, महिला सभा महानगर अध्यक्ष सरताज गज़ल अंसारी, युवजन सभा अध्यक्ष दीपक यादव, व्यापार सभा अध्यक्ष नीरज गुप्ता, बाबा साहब वाहिनी अध्यक्ष अमित गिहार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शमीम खाँ सुल्तानी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्हें संगठन के लिए एक मजबूत स्तंभ बताया।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें