News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण


बरेली ।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान द्वारा वन स्टॉप सेंटर, राजकीय महिला शरणालय सम्बद्ध मानसिक रूप से अविकसित महिलाओं का प्रकोष्ठ बरेली का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय संस्था की साफ-सफाई की व्यवस्था सामान्य पायी गयी। संस्था में आवासित संवासिनियों द्वारा बनायी गयी क्राफ्ट सामग्री जैसे-फोटो फ्रेम, पेपर वेट, पर्स, वाल हैंगिंग, झुमके, भगवान के वस्त्र आदि देखकर अध्यक्ष द्वारा उनकी सराहना की गयी। अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिये गये कि संस्था में निरूद्ध संवासिनियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु कौशल विकास के अन्तर्गत संवासिनियों की इच्छानुसार इन्हे प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़वाना सुनिश्चित करें। अध्यक्ष द्वारा वन स्टॉप सेंटर बरेली का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय पुष्पा पाण्डेय सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी, छाया बढ़बल सहायक अधीक्षिका एवं चंचल गंगवार केन्द्र प्रशासक उपस्थित रहीं। निरीक्षण के समय सेंटर में उपस्थित पीड़िताओं के साथ वार्ता की गयी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें