News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

चीनी मांझे से स्कूटी सवार छात्रा की गर्दन कटी, लगे आठ टांके

चीनी मांझे से स्कूटी सवार छात्रा की गर्दन कटी, लगे आठ टांके

 


बरेली।
चीनी मांझे की वजह से एक बार फिर हादसा हुआ है। मंगलवार को नॉर्थ सिटी में रहने वाली बीकॉम छात्रा साक्षी सक्सेना स्कूटी से जा रही थीं, तभी उनकी गर्दन में मांझा फंस गया। मांझे की रगड़ से गर्दन में गहरा घाव हो गया। वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। साक्षी के भाई सीए दिव्यांशु सक्सेना ने बताया कि घटना खुशलोक हॉस्पिटल के सामने हुई। लोगों ने आनन-फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनकी गर्दन पर आठ टांके लगे हैं। उनका उपचार चल रहा है। 

17 फरवरी को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी चीनी मांझे से घायल हो गए थे। किला थाने के मोहल्ला कटघर निवासी हर्ष गुप्ता (23) एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी हैं। वह शाम करीब चार बजे बाइक से कंपनी की एक कर्मचारी के साथ कचहरी जा रहे थे। महादेव पुल पर उनके गले में मांझा फंस गया था। रगड़ से उनका गला कट गया। इससे असंतुलित होकर वह बाइक समेत गिर गए। बाइक गिरने के कारण पीछे बैठी कर्मचारी भी घायल हो गई थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 

शहर में घनी आबादी के बीच पतंगबाजी होती है। पतंगबाजी में चीनी मांझे का भी इस्तेमाल किया जाता है। नायलॉन और कांच व लोहे के चूरे से बना यह मांझा खतरनाक होता है। इस वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। कई घायल भी हो चुके हैं। पक्षी भी हादसे का शिकार हुए हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें