भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने पचास हजार की रिश्वत लेते पीलीभीत के प्रधान सहायक को रंगे हाथ दबोचा
बरेली। निवारण संगठन, बरेली की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की। प्रधान सहायक (पंचायतीराज विभाग) श्री संजय कुमार तोमर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति के तहत, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई। निरीक्षक इश्तियाक वारसी और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
शिकायतकर्ता राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि उनकी पत्नी की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 9,00,950 रुपये की संस्तुतिशुदा पत्रावली का भुगतान कराने के एवज में अभियुक्त संजय कुमार तोमर ने 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसी शिकायत के आधार पर संजय कुमार तोमर को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों संजय कुमार तोमर के विरुद्ध थाना न्यूरिया, जनपद पीलीभीत में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें