Bareilly युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी 20 वर्षीय विशाल ने रविवार देर रात शराब के नशे में घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और रिश्तेदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के मौसा रामदेव ने बताया कि विशाल की बहन का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी परिवार को होने पर पिता छैलू सिंह ने बेटी की हत्या कर दी थी। इस मामले में पिता समेत दो अन्य लोग पिछले छह महीने से जेल में बंद हैं। इस घटना से विशाल आहत और परेशान था, जिसके चलते उसने फांसी लगा ली।
हालांकि, मृतक की मौसी ने आत्महत्या को हत्या बताते हुए शक जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि स्टूल सही हालत में था, न तो वह गिरा था और न ही दुपट्टा फटा था। ऐसे में विशाल का खुद फांसी लगाना संदिग्ध है। उनका आरोप है कि किसी ने उसकी हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया।
मृतक विशाल प्लाई फैक्ट्री में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह दो बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर का था। घटना के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
एक टिप्पणी भेजें