News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Pilibhit News: जंगल में पलटी बरातियों की कार, तीन महिलाओं की मौत, छह घायल

Pilibhit News: जंगल में पलटी बरातियों की कार, तीन महिलाओं की मौत, छह घायल

 Pilibhit News: जंगल में पलटी बरातियों की कार,  तीन महिलाओं की मौत, छह घायल



पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में मंगलवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। बरातियों की इनोवा कार हरिपुर जंगल में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक बरात सितारगंज के शक्ति फार्म से पूरनपुर क्षेत्र के गांव राहुल नगर मजदूर बस्ती जा रही थी। इनोवा कार में दूल्हा पक्ष की महिलाएं व अन्य रिश्तेदार सवार थे। रात करीब नौ बजे हरिपुर जंगल में कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में शक्ति फॉर्म निवासी कंचन सरकार, रेणुका, विशुका मंडल सहित नौ बराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी लाई, चिकित्सक ने तीनों महिलाओ को मृत घोषित कर दिया। छह घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है। 

गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही एसडीम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। उधर, पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद शादी की खुशियां गमगीन माहौल में बदल गई। आधी रात को दूल्हा को गांव ले जाकर शादी की रस्में पूरी कराकर रात में ही विदा कर दिया गया। पुलिस हादसे में मरने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें