News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: इंदिरा मार्केट में तीन दुकानों में लगी आग

Bareilly News: इंदिरा मार्केट में तीन दुकानों में लगी आग

 Bareilly News: इंदिरा मार्केट में तीन दुकानों में लगी आग



बरेली। शॉर्ट सर्किट की वजह से इंद्र मार्केट में कपड़ों की तीन दुकानों में आग लग गई, जिससे दुकानदारों में भगदड़ मच गई। इसकी जानकारी फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं दुकानों में रखे कपड़े जलकर राख हो गए।

लीची बाग के रहने वाले इस्लाम कुरैशी ने बताया कि पिछले 10 सालों से इंदिरा मार्केट में कपड़ों की दुकान है। वहीं छोटा भाई फैज भी दुकान चलाता है। पड़ोस के रहने वाले कटी कुइयां निवासी सुधीर भी कपड़ों की दुकान चलाते हैं। बुधवार को सुबह अचानक शार्ट सर्किट की वजह से तीनों दुकानों में भीषण आग लग गई, जिससे मार्केट में भगदड़ मच गई।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदारों ने बताया कि दुकान में लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। आग किस वजह से लगी है कि साफ नहीं हो पा रहा है। दुकानदारों ने आशंका जताते हुए बताया कि आग लगने की वजह से शॉर्ट सर्किट हो सकती है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें