News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

मौलाना तौकीर ने नोटा का बटन पर दिया जोर, जताई नाराजगी

मौलाना तौकीर ने नोटा का बटन पर दिया जोर, जताई नाराजगी

 मौलाना तौकीर ने नोटा का बटन पर दिया जोर, जताई नाराजगी



बरेली। सुन्नी बरेलवी उलेमा का लोकसभा चुनाव में रुख साफ होता जा रहा है। मौलाना शहाबुद्दीन के बाद अब इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर और उनका संगठन ने नोटा बटन दबाने पर जोर दिया है। आईएमसी के प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव में मौलाना तौकीर रजा खां इंडिया गठबंधन की हिमायत करते हैं, लेकिन सात मई को बरेली लोकसभा में होने वाले चुनाव में इंडिया गठबंधन एवं बीजेपी के प्रत्याशी की मुखालफत करते हैं। आईएमसी प्रमुख ने बरेली की जनता से अपील करते हुए कहा की फिरकापरस्त ताकतों को लगाम लगाने की जिम्मेदारी उन तमाम लोगो पर है जो अपने शहर बरेली में अमन कयाम रखना चाहते हैं। मौलाना तौकीर रजा ने कहा है कि सात मई को सभी वोट डालने जरूर जाएं, लेकिन सदभावना का परिचय देते हुए ईवीएम में सबसे नीचे दिए गए नोटा का बटन दबाएंगे और इस बार मिसाल कायम करते हुए नोटा को जिताएंगे। जो लोग बरेली को अशांति की ओर ले जाना चाहते हैं उनको मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें