Bareilly: गृहमंत्री अमित शाह का भाजपाइयों ने किया स्वागत
Bareilly: गृहमंत्री अमित शाह का भाजपाइयों ने किया स्वागत
बरेली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को बरेली में भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने हार्टमैन रामलीला मैदान में पहुंचे।
गृहमंत्री अमित शाह के बरेली रामलीला मैदान में पहुंचने पर रमेश कुर्मी, यशवंत चौधरी, राजू भारती सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू भारती ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने स्वागत के प्रति आभार जताया और 7 मई को भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने को कहा।
आपको बता दें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत माता की जय से अपने भाषण की शुरुआत की। शाह के निशान पर सपा और कांग्रेस रही। अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर जमकर तंज कसे। आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कटाक्ष किया ''हमारे सामने यह घमंडियां गठबंधन इंडी अलायंस चुनाव लड़ रहा है। इनके शहजादे राहुल बाबा ने चुनाव की शुरुआत भारत जोड़ो यात्रा से की थी। मगर मैं आज बरेली में कहकर जा रहा हूं कि शुरुआत भारत जोड़ो यात्रा से की थी मगर चार जून के बाद कांग्रेस ढूंढो यात्रा से इसका समापन होने वाला है।
एक टिप्पणी भेजें