News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- शहजादों की फेल जोड़ी अब साबित होगी सुपर फ्लॉप

Bareilly News: प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- शहजादों की फेल जोड़ी अब साबित होगी सुपर फ्लॉप

 Bareilly News: प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- शहजादों की फेल जोड़ी अब साबित होगी सुपर फ्लॉप



बरेली। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में गुरुवार को आयोजित हुए प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दोनों शहजादों की जोड़ी फेल हो चुकी है। अब सुपर फ्लॉप साबित होगी। आंवला लोकसभा से धर्मेंद्र कश्यप प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि लोग सपा की अराजकता और उनकी गुंडागर्दी को अभी तक नहीं भूले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड और इंडी गठबंधन के 60 साल के ट्रैक रिकॉर्ड का लोग तुलनात्मक अध्ययन कर रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत सफल रहा है। आंवला से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप तीसरी बार चुनाव जीतेंगे। प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेंगे। यह मोदी की जीत होगी। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष लड़ाई में ही नहीं है। बरेली और आंवला में ही नहीं, पूरे प्रदेश में कहीं नहीं है। प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें बीजेपी जीतेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के हालात यह हैं कि प्रथम चरण में गठबंधन संयुक्त रैली भी नहीं कर पाया। दूसरे चरण से अब साठगांठ शुरू हुई है, लेकिन प्रदेश की 80 सीटों पर भाजपा परचम फहराएगी। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, हिन्दू नेता नीरज शर्मा, शिव प्रताप सिंह रिंकू, जिला पंचायत सदस्य नवीन शर्मा, इन्वर्टिस के डायरेक्टर पार्थ गौतम समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें