Bareilly: तेज आंधी और बारिश में छज्जा गिरने से महिला की मौत, चार घायल
बरेली। सुबह तेज आंधी और बारिश ने कुछ लोगों के लिए मौसम सुहावना बना दिया, लेकिन भमोरा के परिवार पर ये कहर बनकर टूटी। छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। पूरा परिवार बेघर हो गया। मां के बिना तड़प रहे बच्चे खुले आसमान के नीचे आ गए।
गया। उसके नीचे बैठे पांच लोग दब गए। सभी लोग बैठे आंगन में गिरती बूंदें देख रहे थे और चाय पी रहे थे। हादसे में 35 वर्षीय पत्नी सुधा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पति अर्जुन ने बताया कि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छप्पर के नीचे बैठे मृतक महिला के घर के सदस्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें 22 वर्षीय आकाश, 45 वर्षीय संजू, 7 महीने की उन्नति और 25 वर्षीय विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सुधा की मौत की जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की रिपोर्ट प्रशासन को दी गई है। इससे परिवार को प्राकृतिक आपदा में मुआवजा दिलाया जा सके।
एक टिप्पणी भेजें