News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: चुनाव ड्यूटी में लगे नगर निगम के कर्मचारी, दो दिन से शहर में नहीं उठा कूड़ा

Bareilly News: चुनाव ड्यूटी में लगे नगर निगम के कर्मचारी, दो दिन से शहर में नहीं उठा कूड़ा


बरेली। शहर में दो दिन से कूड़ा नहीं उठने की वजह से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। दो दिन में करीब नौ सौ मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा जमा हो गया। इसकी वजह चुनाव ड्यूटी से कर्मचारियों का काम पर वापस न लौटना रहा। गंदगी की वजह से लोग परेशान हुए तो नगर निगम में शिकायत की। लोकसभा चुनाव में पहली बार नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसकी वजह से कर्मचारी सोमवार को ही रवाना हो गए लेकिन बुधवार को भी काम पर वापस नहीं लौटे। इसकी वजह से शहर में रोज निकलने वाला 450 मीट्रिक टन कूड़ा नहीं उठा। इस वजह से शहर के अधिकतर जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। शहर की अधिकांश कॉलोनियों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जाता है। गाड़ियों से कूड़ा डलावघर तक जाता है। इसके बाद डलावघर से कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में भेजा जाता है। चुनाव ड्यूट पर कर्मचारियों के चले जाने की वजह से सोमवार और मंगलवार का करीब 900 मीट्रिक कूड़ा डंपिंग ग्राउंड तक नहीं जा सका। कूड़ा न उठने के कारण पुराने शहर, कटरा चांद खां, हजियापुर, बाकरगंज, संजय नगर, सुभाषनगर, बदायूं रोड, आजमनगर में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें