News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

PM Modi Road Show: भगवा रंग के वाहन पर पीएम करेंगे रोड शो, घरों पर लिखवाया जय श्रीराम

PM Modi Road Show: भगवा रंग के वाहन पर पीएम करेंगे रोड शो, घरों पर लिखवाया जय श्रीराम

 PM Modi Road Show: भगवा रंग के वाहन पर पीएम करेंगे रोड शो, घरों पर लिखवाया जय श्रीराम



बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम को रोड शो के जरिये सियासत को साधने के लिए जनता से रूबरू होंगे। प्रधानमंत्री मोदी भगवा वाहन पर एक घंटे में 1.2 किमी की यात्रा पूरी करेंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत में पूरे रूट पर लोक संस्कृति का संगम भी होगा। शंखनाद और डमरू बजाकर उनकी अगवानी की जाएगी। रोड शो में 12 स्थानों पर पुष्पवर्षा कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। रोड शो के समापन पर वह शहीद पंकज अरोरा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। इस दौरान पीएम के रथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, सांसद संतोष गंगवार और भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के लिए बृहस्पतिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। स्वयंवर बरातघर से लेकर शहीद स्तंभ तक एक-एक विद्युत पोल चेक किए गए। बैरिकेडिंग ग्रिल लगाने का काम पूरा हो चुका है। इस कारण एक तरफ का रास्ता गुरुवार से ही बंद कर दिया गया।


बरेली में होगा पहला रोड शो


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरेली में पहली बार रोड शो करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी 2014 में बरेली आए थे और उनकी पहली चुनावी सभा महानगर कॉलोनी के पीछे मैदान में हुई थी। इसके बाद 28 फरवरी 2016 को नरेंद्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री रबर फैक्टरी के पास किसान कल्याण रैली की थी। पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी ने 20 अप्रैल 2019 को देवचरा के पास आलमपुर जाफराबाद में जनसभा की थी। इस बार भी पीएम ने एक दिन पहले ही 25 अप्रैल 2024 को भी आंवला के सैनिक मैदान पर सभा की। फिलहाल, यह पहला मौका होगा, जब पीएम मोदी लगातार दो दिन बरेली जिले में ही चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।


घरों के बाहर लिखवाया जय श्रीराम


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरफ से गुजरेंगे, उस तरफ घरों व दुकानों के बाहर जय श्रीराम लिखवाया गया है। इसके साथ ही भगवा झंडे व नाथ नगरी के पोस्टर लगवाए गए हैं। रोड शो के दौरान मोदी के यहां से गुजरते समय लोग जय श्रीराम के नारे लगाएंगे।


दूधिया रोशनी से जगमगाएगी सड़क 


पीएम मोदी का रोड शो शाम को होगा। ऐसे में यहां अतिरिक्त लाइटें लगाई गई हैं। शुक्रवार शाम को रोड शो वाली सड़क दूधिया रोशनी से जगमगाएगी। खंभों से लिपटी झालरें भी बदल दी गई हैं। वहां स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को भी दुरुस्त किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरी सीवर लाइन चेक की गई है। रूट पर पूरा डिवाइडर पेंट कर चमका दिया गया। ट्रांसफार्मरों को जाली से कवर कर दिया गया है। सड़क के दोनों ओर नालों पर स्लैब डालकर उसे ढक दिया गया है। सड़क के आस पास खाली पड़े प्लॉटों को भी साफ कराया गया है। रोड शो के दौरान झांकियां भी सजाई जाएंगी। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।


50 लोग डमरू बजाकर करेंगे अगवानी


इस मंदिर में वर्ष 1982 में बांकेबिहारी जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। तब से यह पहला मौका है कि जब प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मंदिर की मूर्तियों को निहारते हुए गुजरेंगे। अगर उन्होंने मंदिर में आने का निर्णय लिया तो इसके लिए भी व्यवस्था की गई है। मंदिर समिति के संरक्षक जेपी भाटिया ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना से लेकर अब तक कोई भी विश्वस्तरीय नेता नहीं आया है। पीएम व सीएम का आगमन सिर्फ मंदिर के लिए ही नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। क्षेत्रीय पार्षद सतीश कातिब ने बताया कि रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मंदिर के सामने से आशीर्वाद लेते हुए जाएंगे। ऐसे में पुजारियों द्वारा शंखनाद किया जाएगा। साथ ही 50 लोग डमरू बजाते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।


1200 मीटर के रोड शो के बीच बनाए 44 बॉक्स


प्रधानमंत्री का बरेली में पहला रोड शो है, ऐसे में शहरवासियों में भी उत्साह है। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग सिर्फ यही देखने के लिए पहुंच रहे थे कि आखिर तैयारियां कितने बड़े पैमाने पर की जा रही हैं। 1200 मीटर के रोड शो के बीच 44 बॉक्स बनाए गए हैं, जिनसे पुष्पवर्षा व झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। वहीं, त्रिवटीनाथ मंदिर के पास बने भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय में रोड शो के लिए ट्रक से गेंदे के फूल लाए गए।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें