प्रवीण सिंह ऐरन ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मांगे वोट
बरेली। बरेली लोकसभा सीट से पूर्व सांसद व सपा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने गुरुवार को नवाबगंज विधानसभा के ईद जागीर, आनंदापुर, सतुइया खुर्द, गजरौला, इनायतपुर, भीलापुर, तुमड़िया, मुड़ियातेली, धौरेरा, विशनपुर, गरगइया, खंजनपुर, खजनिया, सहोदर नंगला, परौथी.टांडा, शेदपुर, रायपुर, कल्याणपुर, पडऱी समीप वरौर, वली नगर, अटंगा योगी, रिछोला चैधरी, समुहा, रतना नंदपुर, टाडा, चमन नगरिया, ऐशेला, गुलड़िया विशुन सहाय, हिमकरा, दियोरनिया, रूपपुर, पैगा, हंशा, सैदुपुर सरौरा, टाडा इनायतुला, रतना चुन्नी लाल, मिलक अली नगर, मूसापुर, कुआं टांडा, अहमदाबाद, डंडिया बाबू राम,गोसलपुर, हरहरपुर चैधरी, रिछोला ताराचंद, आसपुर हसन अली विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी जनसंपर्क एवं रोड शो करके जनता से वोट मांगे, रोड शो के दौरान लोगों ने उनको फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इससे विपक्षीयों की धड़कने तेज हो गई। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि बीजेपी ने जनता को कोरे आश्वासन दिए है, मौजूदा समय में महंगाई, बेरोजगारी मुद्दा है, बरेली के विकास के लिए अब जनता ने बदलाव का मन बना लिया है, जनता इस बार बदलाव करके देखे, हम अगले पांच साल में बरेली को विकास के नए शिखर पर ले जाएंगे, बीजेपी सरकार किसानों के साथ धोखा किया है उन्हें उनकी फसल के सही दाम नहीं मिल पा रहें। सरकार ने एमएसपी के नाम पर किसानों को धोखा दे रही है, जिस दाम पर सरकार किसानों से अनाज खरीद रही है उससे कहीं ज्यादा दाम किसानों को बाहरी बाजार में मिल रहा है। यह किसानों के साथ धोखा है।
मुख्य रूप से पीलीभीत से लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, अनिल गंगवार, महावीर गुप्ता, राजीव गुप्ता, डॉ दत्त राम गंगवार, भूदेव गंगवार, राज कुमार गंगवार, भानु प्रताप गंगवार, सुनीता गंगवार, तारिक सिद्दीकी, विजय गंगवार, दीनानाथ गंगवार, अशोक गंगवार, तेज प्रकाश गंगवार, नुक्ता प्रसाद, रामभरोसे लाल, मिश्री लाल सहित तमाम पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें