News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Loksabha Election: साढ़े नौ बजे तक यूपी में 11.67% मतदान, मध्य प्रदेश में 13.82% लोगों ने डाला वोट

Loksabha Election: साढ़े नौ बजे तक यूपी में 11.67% मतदान, मध्य प्रदेश में 13.82% लोगों ने डाला वोट

 Loksabha Election: साढ़े नौ बजे तक यूपी में 11.67% मतदान, मध्य प्रदेश में 13.82% लोगों ने डाला वोट



सबसे अधिक अमरोहा तो सबसे कम मथुरा में


लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे। 

अलीगढ़ में 9 बजे तक 12.20 प्रतिशत वोटिंग हुई।

अमरोहा में 9 बजे तक 14.32 प्रतिशत मतदान

बागपत में 9 बजे तक 11.00 प्रतिशत मतदान

बुलंदशहर में नौ सुबह बजे तक 11.99 फीसदी वोटिंग

गौतमबुद्धनगर में सुबह नौ बजे 11.57 प्रतिशत मतदान, गाजियाबाद में सुबह नौ बजे तक 10.67 फीसदी मतदान

मथुरा में सुबह नौ बजे तक 10.09 फीसदी मतदान

मेरठ में सुबह 9:00 बजे तक 12.28 फीसदी मतदान।


कई मतदान केंद्रों पर भाजपा के अलावा नहीं लगे बस्ते


मेरठ के गंगानगर में सरस्वती शिशु मंदिर मतदान केंद्र सबसे बड़ा है। यहां सुबह से काफी भीड़ दिखाई दे रही है। महिलाओं से लेकर युवा, वरिष्ठ नागरिक सहित सभी वोट डालने आ रहे हैं। गंगानगर के कई मतदान केद्रों के बाहर भाजपा के अलावा किसी और पार्टी के बस्ते नहीं लगाए गए। सरस्वती शिशु मंदिर मतदान केंद्र के बाहर नौ बजे सपा प्रत्याशी का बस्ता लगाया गया। 

सरस्वती शिशु मंदिर ब्लॉक- के गंगानगर)

टेप्स स्कूल (जी ब्लॉक)

ऑक्सफोर्ड स्कूल (ए ब्लॉक)

वर्धमान एकेडमी (राधा गार्डन)

डॉ भीमराव अंबेडकर स्कूल (लाल पार्क)

सरला देवी विद्यालय (अम्हेडा रोड)

प्राथमिक विद्यालय (कसेरूबक्सर)


पर्ची नहीं पहुंची घर, मतदाता परेशान


जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाताओं तक पहुंचाने का दम भरा जा रहा था। मथुरा में सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू होते ही इस दावे की हवा निकल गई। शहर के पास डेम्पियर नगर में ही मतदाता पर्ची नहीं आई। इसके चलते यहां बूथ पर लोगों को वोट डालने में परेशानी हुई। राजनीतिक दलों द्वारा लगाई गई टेबल पर मतदाता अपनी पर्ची को सूची में तलाशते रहे।


बागपत में मतदान का बहिष्कार


बागपत में छपरौली विधानसभा के इब्राहिमपुर गांवड़ी गांव के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया। करीब 775 मतदाताओं के गांव में विकास कार्यों की अनदेखी चुनाव बहिष्कार की वजह बनी। बागपत से निवर्तमान भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने वोट किया। उन्होंने परिवार के साथ पैतृक गांव बसोली में बूथ नंबर 144 पर पहुंच कर मतदान किया।  उन्मोहोंने कहा कि मोदी की गारंटी में तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया। जनता से सुशासन और विकास के मुद्दे पर वोट करने की अपील की।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें