Loksabha election: आज अखिलेश यादव करेंगे प्रवीण सिंह ऐरन के पक्ष में जनसभा
बरेली। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को बरेली के विशप मंडल इंटर कॉलेज मैदान में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए जनसभा करेंगे। वह लोकसभा चुनावों को धार देने के लिए ही बरेली आ रहे हैं। उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है।
तय कार्यक्रम के मुताबिक वह 28 अप्रैल को संभल लोकसभा के ग्राम स्योहारा में जनसभा करने के बाद दो बजे मेथाडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से 2:20 पर विशप मंडल इंटर कॉलेज मैदान में बने जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे।
लगभग 50 मिनट तक वह यहां मौजूद रहेंगे। जनसभा के बाद वह बरेली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी सपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें