Bareilly News: आंवला और बदायूं में सीएम योगी की जनसभा आज
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आंवला लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में रैली करेंगे। आंवला के सुभाष इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाली जनसभा के लिए भाजपा की ओर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीसरे चरण के मतदान वाली बरेली, बदायूं सहित अन्य सीटों पर मुख्यमंत्री की ताबड़तोड़ रैलियां प्रस्तावित हैं। भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यहां जनता से संवाद के बाद बदायूं में उनकी जनसभा होगी। माना जा रहा है कि आंवला सीट पर सपा और भाजपा प्रत्याशी के बीच खड़ा मुकाबला है। वहीं, बसपा के प्रत्याशी आबिद रजा अभी वोटो में सेंधमारी कर समीकरण बिगड़ना का काम करेंगे। जिसके चलते भाजपा को स्थिति कमजोर नजर आ रही है। उसी के तहत लगातार इस लोकसभा सीट के लिए पहले प्रधानमंत्री ने विशाल सभा की थी अब मुख्यमंत्री आ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें