News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: बहन की शादी में जा रहे चचेरे-तहेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Bareilly News: बहन की शादी में जा रहे चचेरे-तहेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत


बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र में बहन की शादी में दोस्त के साथ जा रहे चचेरे-तहेरे भाइयों की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। इससे शादी के घर में मातम छा गया। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जटौआ निवासी साहिल पुत्र अकील अहमद (20) और उसका चचेरा भाई बिलाल पुत्र गुड्डू (14) धौराटांडा से अटामांडा रोड स्थित मिलक इमाम नगर के एक बरातघर में जा रहे थे। इस बरातघर में बिलाल की तहेरी बहन की बरात आई थी। बाइक साहिल चला रहा था। शनिवार रात 10 बजे समसपुर व मिलक इमाम नगर (गौटिया) के बीच बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची धौराटांडा चौकी पुलिस व परिजन गंभीर हालत दोनों को बरेली के निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। रात 11 बजे परिजन दोनों के शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। शादी के माहौल में एक ही कुनबे के दो लड़कों की मौत ने परिवार को झकझोर दिया। रात में बरातघर में हंसी-ठिठोली के बीच बिलाल की तहेरी बहन के निकाह की रस्म पूरी की जा रही थी। जब यह सूचना मिली तो आधे से ज्यादा बराती घटनास्थल और फिर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

गांव के प्रधान ताज मोहम्मद अंसारी ने बताया कि इस बरात के अलावा रविवार को बिलाल के तहेरे भाई शहरोज की बरात जानी थी। परिवार में लगातार दो शादियां होने की वजह से दूरदराज से भी मेहमान आए हुए हैं। पलभर में हंसी का माहौल गम में बदल गया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें