News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की आंवला में जनसभा, पांचाल नगरी और मनौना धाम का जिक्र करते हुए विपक्ष पर साधा निशाना

Bareilly News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की आंवला में जनसभा, पांचाल नगरी और मनौना धाम का जिक्र करते हुए विपक्ष पर साधा निशाना


बरेली। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंवला लोकसभा क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह लोग आपको बांटने की कोशिश करेंगे लेकिन, आपको इनसे सतर्क रहना है। इनकी बातों में आकर भटकान नहीं है। 
उन्होंने पांचाल नगरी, मनौना धाम का जिक्र करते हुए कहा महाभारत काल में जिस तरह से दक्ष ने दूसरे से 10 सवाल पूछे थे, इस तरह से मुख्यमंत्री ने भी सामने मौजूद जनता से दस सवाल किया। उन्होंने पूरी दुनिया में एक स्वर गूंज रहा है वह है 'एक बार फिर मोदी सरकार' मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश, दुनिया में भारत का सम्मान बड़ा है। 140 करोड़ देशवासी को सम्मान की नजर से देखा जा रहा है। हमारी सीमाएं सुरक्षित हुई है। दुश्मन अब भारत की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता, लेकिन 2014 से पहले ऐसा नहीं था। विकास की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि हाईवे, एम्स, मेट्रो, सड़के बन रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग तो कहते थे कि राम हुए ही नहीं। सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर इन लोगों के पास संवेदना के एक शब्द तक नहीं थे। उनकी दुखद मृत्यु पर संवेदना तक व्यक्त नहीं किया, जबकि मैं खुद मुलायम सिंह के निधन पर लखनऊ से लेकर सफाई तक गया था। उन्होंने कहा कि इन लोगों का हाल बिन पानी मछली जैसा है। सत्ता के लिए यह तड़प रहे हैं। इसके बिना नहीं रह सकते। आक्रामक अंदाज में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोग माफिया को गले का हार बनकर घूमते थे, लेकिन आज अपराधी माफिया गले में तख्ती लटका कर मारे मारे घूम रहे हैं और कह रहे हैं की जान बख़्श दो। जनता की तरफ इशारा करते हुए कहा कि माफिया को ठेला लगाने के लिए मजबूर कर दीजिए। विपक्षी दलों को जाति के सौदागर बताते हुए कहा कि यह लोग परिवार तक ही सीमित हैं। मुख्यमंत्री ने सात मई को सभी से बढ़ चढ़कर भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में प्रदान करने के लिए अपील की। इस दौरान प्रदेश सरकार में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सांसद व भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बिथरी चैनपुर के विधायक राघवेंद्र शर्मा, अध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, पूर्व सांसद राजवीर सिंह के पुत्र धीरेंद्र वीर सिंह धीरू समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें