Bareilly News: बरेली लोकसभा क्षेत्र में ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार, जानिए वजह
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बुझिया जनूबी गांव में सड़क का निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया है। इस दौरान रैली निकाल कर गांव में युवाओं ने अपील की। 'पहले रोड बाद में वोट' के बैनर भी लगाए। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि अब सड़क निर्माण के बाद ही वोट देंगे।
आपको बता दें कि चुनाव के बहिष्कार करने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल है। ऐसे में गांव के लोगों ने अपनी समस्या को बताते हुए कह रहे है कि ग्राम भुजिया से भोजीपुरा तक का रोड सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त है।
जिससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। वैसे तो यहां अक्सर ही कोई ना कोई छोटी दुर्घटना होती ही रहती है। इसलिए अब हम लोग लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द यहां की रोड बनें और हमें इस समस्या से निजात दिलवाई जाए।



एक टिप्पणी भेजें