News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: कमल का फूल विकास व खुशहाली की गारंटी: छत्रपाल

Bareilly News: कमल का फूल विकास व खुशहाली की गारंटी: छत्रपाल


बरेली। शनिवार को बरेली लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने भोजीपुरा विधानसभा के ग्राम सागलपुर, मझोआ, सैयदपुर, खानपुर, न्योधना, अधकटा और जन्नक जागीर, विवियापुर, जमुनिया जागीर, खाता सब्जीपुर, खजुआ जागीर, पीपलसाना चौधरी में जन सम्पर्क व जनसभा की व जन समर्थन मांगा।

जनसंपर्क व जनसभा में उपस्थित जनता-जनार्दन से आगामी लोकसभा चुनाव से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि कमल का फूल विकास व खुशहाली की गारंटी है। उन्होंने कहा कि विकास और बेहतर भविष्य के लिए कमल पर वोट दे।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'सबका साथ-सबका विकास' के तहत चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं भाजपा को प्रत्येक बूथ पर प्रचंड मतों से जीत दिलाने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है। प्रधानमंत्री मोदी के सपने को साकार करने के लिए बरेली की जनता सात मई को निश्चित ही कमल खिलाएगी।

इस अवसर पर चंचल गंगवार, अजय सक्सेना, महिपाल गंगवार, अजय जेटली, अभय चौहान, नदीम उल हसन, उमाकांत गंगवार, कमल गंगवार सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें