News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Loksabha election: बसपा उम्मीदवार छोटेलाल गंगवार और आबिद अली का पर्चा खारिज

Loksabha election: बसपा उम्मीदवार छोटेलाल गंगवार और आबिद अली का पर्चा खारिज

Loksabha election: बसपा उम्मीदवार छोटेलाल गंगवार और आबिद अली का पर्चा खारिज


बरेली। बरेली लोकसभा सीट से बसपा उम्मीदवार छोटेलाल गंगवार का पर्चा खारिज कर दिया गया है। बसपा उम्मीदवार ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया था। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच हो रही है। इसमें छोटेलाल का एक पर्चा खारिज कर दिया गया है। दूसरे की जांच जारी है। वहीं, आंवला सीट के बसपा उम्मीदवार आबिद अली का भी एक सेट पर्चा खारिज हुआ है। उनके दो और पर्चों की जांच जारी है। वहीं आंवला से खुद को बसपा उम्मीदवार बताकर नामांकन कराने वाले सत्यवीर सिंह का पर्चा भी खारिज हो गया है। सत्यवीर के खिलाफ बसपा जिलाध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। 

आबिद अली ने आरोप लगाया है कि खुद को बसपा उम्मीदवार बताने वाले सत्यवीर ने फर्जी तरिके से बहन मायावती के हस्ताक्षर व मोहर लगाकर नामांकन पर्चा दाखिल किया है। साथ ही आरोप लगाया कि सत्यवीर कहीं ना कहीं आंवला के सपा उम्मीदवार नीरज मोर्य से मिले हुए हैं, उन लोगों ने यह सारा खेल किया है, जिससे मुस्लिम वोट पर डाका डाल कर उन्हें हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि नीरज मोर्य जलालाबाद के रहने वाले हैं, सत्यवीर भी जलालाबाद के रहने वाला है, इसमें कोई बड़ा खेल हुआ है। सतवीर ने सोशल मीडिया पर नीरज मौर्य को टिकट मिलने और जन्मदिन पर बधाई भी दी है। 

पूरा मामले में बसपा के नेताओं ने कोतवाली पहुंचकर सत्यवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें