Bareilly News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Bareilly News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र में नदोसी गांव निवासी 19 वर्षीय अमित पुत्र बिहारीलाल का शव शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। जब इसकी जानकारी अमित के परिवार के लोगों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अमित के रूप में हुई। अमित के चाचा जगदीश ने बताया कि गांव की ही एक विवाहिता से उसका एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते मामूली कहासुनी भी हुई थी। परिवार के लोगों ने महिला के पति पर अमित की हत्या का आरोप लगाया। चाचा जगदीश ने बताया कि 18 अप्रैल को अमित के चाचा धर्मेंद्र की शादी समारोह था। 19 अप्रैल को बरात लौटकर आई थी। बरात के बाद मंडप खोला जा रहा था। शादी वाले घर में खुशियों का माहौल था जो मातम में बदल गया। मृतक की मां सुनीता ने अपने बेटे की मौत पर हत्या का आरोप लगाते हुए महिला के पति के खिलाफ सीबीगंज थाने में तहरीर दी है। अमित सीबीगंज फैक्टरी में काम करता था। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।
एक टिप्पणी भेजें